मुंबई: बीसीसीआई ने 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया में टी20 के नंबर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन को जगह मिली है। नई चयन समिति ने इस टीम का चयन किया है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में केएस भरत और ईशान किशन को टीम में जगह मिली है। इनमें किसे प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी।
