क्रिकेट

बांग्लादेश को मिला नया कोच, खिलाड़ी को थप्पड़ मारने के कारण सस्पेंड हुए चंडिका हाथुरुसिंघा

Chandika Hathurusinghe: बांग्लादेश के कोच चंडिका हाथुरुसिंघा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन पर एक खिलाड़ी को थप्पड़ मारने का आरोप है जो आप साबित हो चुका है।

Image

बांग्लादेश के कोच (साभार-BCB)

Chandika Hathurusinghe: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले साल भारत में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप के दौरान एक खिलाड़ी के साथ अनुचित आचरण करने के कारण पुरुष टीम के मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया है। श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर हाथुरुसिंघा के कोच रहते हुए बांग्लादेश को हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट और टी20 श्रृंखला के सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार बीसीबी ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल सिमंस को नियुक्त करने का फैसला किया है जो अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी तक यह पद संभालेंगे।

वेबसाइट के अनुसार,‘‘बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान एक खिलाड़ी को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के 48 घंटे बाद उनका अनुबंध समाप्त हो जाएगा। फिल सिमंस अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी तक कार्यभार संभालेंगे।’’

बीसीबी ने एक खिलाड़ी के इस आरोप की जांच की कि पिछले साल विश्व कप के दौरान कोच ने उसे थप्पड़ मारा था। हाथुरुसिंघा का अनुबंध 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी तक था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article