Bangladesh Central Contract: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक चलने वाले 2026 सेशन के लिए अपनी मेंस टीम के सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा कर दी। इस बार इसमें 6 खिलाड़ियों का इजाफा किया गया है। पिछले सीजन 22 खिलाड़ियों का नाम इस कांट्रैक्ट लिस्ट में था जबकि इस बार 28 खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। पिछले साल एकमात्र ए+ श्रेणी के खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को ग्रेड ए में कर दिया गया है। फरवरी में लगी एड़ी की चोट ने उन्हें लंबे वक्त तक मैदान से दूर रखा था। हालांकि, बांग्लादेश के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे खेले थे।
उन्होंने छह वनडे में आठ विकेट और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट चटकाए थे। कुल मिलाकर, तस्कीन ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं और 39.26 की औसत से उन्होंने 49 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 83 वनडे मैच खेले हैं और 29.86 की औसत से 117 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 86 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22.19 की औसत से 106 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम को अब ग्रेड बी में कर दिया गया है। पिछले साल मार्च में उन्होंने वनडे से संन्यास ले लिया था।
शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन और महेदी हसन को उनके दमदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। अब उन्हें ग्रेड बी में प्रमोट कर दिया गया है। तंजीद हसन 2025 में 27 मैचों में 775 रन बनाकर बांग्लादेश के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। रिशाद ने 2025 में 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33 विकेट, जबकि सात वनडे मैचों में 17 विकेट लिए।
बांग्लादेश सेंट्रल कांट्रैक्ट (Bangladesh Central Contract 2025-26)
ग्रेड ए
नजमुल हुसैन शांतो
मेहदी हसन मिराज
लिटन दास
तस्किन अहमद
ग्रेड बी
मुशफिकुर रहीम
मोमिनुल हक
ताइजुल इस्लाम
मुस्तफिजुर रहमान
तौहीद ह्दोय
हसन महमूद
नाहिद राणा
शादमान इस्लाम
तनज़ीद हसन तमीम
रिशाद हुसैन
शक महेदी हसन
ग्रेड सी
सौम्य सरकार
जाकेर अली अनिक
शोरिफुल इस्लाम
तंजीम हसन साकिब
नासुम अहमद
सैयद खालिद अहमद
ग्रेड डी
सैफ हसन
परवेज हुसैन इमोन
तनवीर इस्लाम
नईम हसन
हसन मुराद
शमीम हुसैन
काजी नुरुल हसन सोहन।
