BAN Vs SL 1st ODI, Who Won the Toss Today: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज समाप्त हो गई है और दोनों ही टीमें अब वनडे सीरीज में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (13 फरवरी 2024) को आयोजित किया जा रहा है। बांग्लादेश के चटगांव स्थित मैच में टॉस हो गया है इसे श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है। टी20 सीरीज में श्रीलंका ने 2-1 से जीत दर्ज की थी ऐसे में वे इसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। मैच में बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शन्तो के पास है। वहीं श्रीलंका की कप्तानी कुसल मेंडिस कर रहे हैं।
कौन जीता आज का टॉस (Who won the toss today)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में महत्वपूर्ण टॉस हो गया है। इस बार सिक्का श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस के पक्ष में गिरा है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है वहीं श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने वाली है।
