क्रिकेट

BAN vs SA Dream11 Prediction: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के रोमांचक मुकाबले से पहले, चुने आज की अपनी बेस्ट ड्रीम11 टीम

BAN vs SA Match Dream11 Prediction in Hindi, Bangladesh vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में बांग्लादेश का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह रोमांचक मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा BAN vs SA ड्रीम-11।

Image

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
  • न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच।
  • मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

BAN vs SA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Bangladesh vs South Africa Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को (10 जून 2024) को बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें विजयी रथ पर सवार हैं। दक्षिण अफ्रीका की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम अपनी जीत को दोहराने के इरादे से उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका को पहली जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली थी, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरी जीत मिली थी। वहीं, बांग्लादेश टीम की बात करें तो टीम को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

BAN vs SA हेड टू हेड

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2007 से अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सभी मुकाबलों में जीत मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश को पहली जीत का इंतजार है। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईएस्ट स्कोर 224 रन है।

BAN vs SA T20 Match, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 10 जून 2024

समय: 8: 00 PM

मैदान: नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क

SA vs BAN Pitch Report In Hindi: अफ्रीका और बांग्लादेश मैच का पिच रिपोर्ट

आज होने वाले साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच की मेजबानी न्यूयॉर्क का Nassau County International Cricket Stadium कर रहा है जिसमे पहले भी कई मैच खेले जा चुके है और पिछले मैच भारत और पाकिस्तान के बीच इसी पिच पर हुआ था जिसमे भारत ने 6 रनो से जीत हाशिल की थी।

इस पिच पर दोनों ही पारी में समान तरह की गेंद बल्ले पर आती है मगर पहली इनिंग में बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस मैदान पर ज्यादा फायदा नहीं मिला है जबकि टॉस जीतने वाली टीम भी पहले गेंदबाज़ी सेलेक्ट करेगी।

SA vs BAN Weather Report in Hindi: कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम

न्यू यॉर्क के पिच पर होने वाले साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश मैच के मौसम रिपोर्ट देखे तो मौसम थोड़ा साफ रहेगा लेकिन हल्के बादल चाहे हुए रहेंगे, वैसे बारिश आने की कोई भी संभावना नहीं है।

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन।

बल्लेबाज: ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, रिशाद हुसैन, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: तस्कीन अहमद, केशन महराज, मुस्तफिजुर रहमान, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्खिया, रयान रिकेल्टन।

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: मार्को क्लासेन।

उप-कप्तान: रयान रिकेल्टन।

बांग्लादेश vs दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन।

बल्लेबाज: ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, रिशाद हुसैन, मार्को जानसेन।

गेंदबाज: तस्कीन अहमद, केशन महराज, मुस्तफिजुर रहमान, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्खिया, रयान रिकेल्टन।

कप्तान: हेनरिक क्लासेन।

उप-कप्तान: मार्को जानसेन।

साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम:विकेटकीपर - हेनरिक क्लासेन, लिटन दास, क्विंटन डी कॉक।

बल्लेबाज - महमूदुल्लाह, नजमुल हुसैन शांतो, डेविड मिलर (उपकप्तान)।

ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन, एडन माक्ररम, मार्को यान्सन (उपकप्तान)।

गेंदबाज - मुस्तफिजुर रहमान, कगिसो रबाडा।

बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article