एशिया कप 2023 फाइनल मुकाबले से पहले भारत और श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल और श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महीश तीक्ष्णा चोट के कारण एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में महीश तीक्ष्णा को चोट लग गई थी।
बांग्लादेश के खिलाफ हुए थे चोटिल
अक्षर पटेल की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में अक्षर पटेल को चोट लगी थी, जिस कारण अब वह ऐहितियातन एशिया कप फाइनल में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। अक्षर ने बांग्लादेश के खिलाफ 34 गेंद पर 42 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए।
वाशिंगटन सुंदर करेंगे रिप्लेस
उनके स्थान पर टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वॉड में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। सुंदर रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा बन सकते हैं क्योंकि श्रीलंका में कई लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं और उनके खिलाफ सुंदर का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
महीश तीक्ष्णा भी हुए बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के अहम मुकाबले में हैमस्ट्रींग की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने 9 ओवर की गेंदबाजी की और अपनी टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर तीक्ष्णा की अनुपस्थिति पर मुहर लगा दी। उनके स्थान पर स्क्वॉड में साहन अराचिगे को शामिल किया गया है।
