क्रिकेट

AUSW vs WIW Highlights: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर 8वीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

AUSW vs WIW Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में उसका सामना दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के विजेता टीम से होगा। दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 2 जुलाई को खेला जाएगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (साभार-X)

AUSW vs WIW, लाइव स्कोर: अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और बेथ मूनी के 36 गेंद में नाबाद 61 रन की मदद से मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह 8वां मौका है जब ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया। जवाब में मूनी और एशले गार्डनर (20 गेंद में 35) की आक्रामक पारियों के दम पर सात ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

मूनी ने 36 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाये जबकि गार्डनर ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले जॉर्जिया वोल (16) और फीबी लिचफील्ड (चार) सस्ते में आउट हो गई थी जबकि एलिसे पैरी चोट लगने के बाद दो के स्कोर पर ’रिटायर्ड हर्ट’ होकर लौट गई। मूनी और गार्डनर ने हालांकि आस्ट्रेलिया का महिला क्रिकेट में दबदबा कायम रखते हुए एक और फाइनल में पहुंचाया जहां रविवार को उनका सामना दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड से होगा।

इससे पहले वेस्टइंडीज की शुरूआत काफी खराब रही और 11वें ओवर में सिर्फ 59 के स्कोर पर उसके चार विकेट गिर चुके थे। कप्तान हेली मैथ्यूज (28 गेंद में 30 रन) और शेमेइन कैंपबेल (25 गेंद में 22) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सकी। आस्ट्रेलिया के लिये कप्तान सोफी मोलिनू, जॉर्जिया वेयरहैम और एशले गार्डनर ने दो दो विकेट लिये ।

आज के मैच में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन-

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- जॉर्जिया वॉल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मॉलिन्यू (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन- कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टैफनी टेलर, डीएंड्रा डॉटिन, शिनेल हेनरी, जाहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article