AUS vs BAN World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अपनी तैयारी को परखने के इरादे से उतरेगी। वर्ल्ड कप के 43वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि बांग्लादेश की टीम रेस से बाहर हो चुकी है। इस मुकाले से पहले पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 12 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 4 अंक के साथ 8वें नंबर पर हैं। इस रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण ऐसे देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Australia vs Bangladesh World Cup Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मुकाबला 11 नवंबर, 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Australia vs Bangladesh World Cup Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच का मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मुकाबला? (Australia vs Bangladesh World Cup Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 10 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Australia vs Bangladesh World Cup 2023 Live Telecast On TV)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Australia vs Bangladesh World Cup Match Online Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
