क्रिकेट

World Cup 2023, AUS vs AFG Live Score Streaming: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 7, 2023, 10:21 AM IST

Australia vs Afghanistan, AUS vs AFGWorld Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): आज विश्व कप 2023 के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग

AUS vs AFG World Cup 2023 Live Score Streaming (ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमों के बीच विश्व कप 2023 के 39वें लीग मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अबतक खेले 7 मैच में से 5 में जीत दर्ज करके अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं अफगानिस्तान की टीम 7 मैच में 4 जीत और 8 अंक के साथ छठे पायदान पर। अगर इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम उलटफेर करने में सफल रही तो वो सेमीफाइनल की दौड़ में कंगारुओं के खिलाफ जीत के बाद बने रहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान को पटखनी देकर अपने कदम एक बार फिर सेमीफाइनल की ओर बढ़ा देगी। आईए जानते हैं कि इस मुकाबले का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकता हैं।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला 07 नवंबर, 2023 (मंगलवार) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे विश्व कप का मैच मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Timing)

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Australia vs Afghanistan World Cup 2023 Live Telecast On TV)

ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Australia vs Afghanistan World Cup Match Online Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article