AUS vs AFG Match Highlights: मैक्सवेल के दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की यादगार जीत, टूटा अफगानिस्तान का सपना
AUS vs AFG Match Highlights: मैक्सवेल के दोहरे शतक से ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की यादगार जीत, टूटा अफगानिस्तान का सपना
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर 291 रन बनाए हैं। टीम की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शानदार शुरुआत की हालांकि गुरबाज 8वें ओवर में आउट हो गए। गुरबाज के विकेट के बाद रहमत शाह ने तीखे प्रहार किए लेकिन वे भी 25वें ओवर में चलते बने। उनके विकेट के बाद इब्राहिम जादरान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने शानदार साझेदारी की और टीम को आगे बढ़ाया। कप्तान के विकेट के बावजूद जादरान टीके रहे और वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी बन गए। जादरान की पारी ऐतिहासिक थी और इसी के चलते टीम इतने बड़े लक्ष्य तक पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 49 रन पर खो दिए हैं।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
दोनों ही टीमों की निगाहें सेमीफाइनल के टिकट पाने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर है और उसके 10 अंक है। वे मैच जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान के भी 8 अंक है वे अगर इसे जीत जाती है तो सेमीफाइनल के और करीब पहुंच जाएगी।
