क्रिकेट

AUS vs ENG 2nd Ashes Test: एशेज सीरीज में अब पिंक बॉल टेस्ट की बारी, दूसरे मैच में टकराने को तैयार ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड

AUS vs ENG 2nd Ashes Test: पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद उत्साह से भरी ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे दिन रात्रि एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड ने 1986 के बाद से गाबा में कोई एशेज टेस्ट नहीं जीता है। वह 2010-11 श्रृंखला के बाद से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली जीत हासिल करने की तलाश में भी है।

Image

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दूसरा एशेज टेस्ट मैच

Photo : AP

AUS vs ENG 2nd Ashes Test: पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद उत्साह से भरी ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे दिन रात्रि एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड ने 1986 के बाद से गाबा में कोई एशेज टेस्ट नहीं जीता है। वह 2010-11 श्रृंखला के बाद से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली जीत हासिल करने की तलाश में भी है।

ऑस्ट्रेलिया का दिन रात्रि टेस्ट मैच में रिकॉर्ड अच्छा है लेकिन वह इस बात को भूल नहीं सकता कि वह पिछले साल जनवरी में गाबा में वेस्टइंडीज से आठ रन से हार गया था। गाबा ऐसा मैदान है जहा ऑस्ट्रेलिया की टीम दशकों से लगभग अपराजेय रही है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ इस मैच में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने अपनी आंखों के नीचे काली पट्टी बांधने का फैसला किया है ताकि वह दूधिया रोशनी में अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर सकें।

उन्होंने इसके लिए बाकायदा वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपाल से सलाह भी ली है। चंद्रपाल अक्सर आंखों के नीचे काली पट्टी लगाकर खेला करते थे। आमतौर पर दूधिया रोशनी में खेलने वाले फुटबॉलरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली काली पट्टियां स्मिथ की इस कोशिश का हिस्सा हैं कि वे बदलती रोशनी में इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का गुलाबी गेंद से अच्छी तरह से सामना कर सकें।

आस्ट्रेलियाई टीम पर्थ में श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद मैदान पर उतरेगी। यह मैच दूसरे दिन ही समाप्त हो गया था जहां बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम किसी भी तरह की स्थिति में आक्रामक खेल खेलने की अपनी रणनीति पर कायम रही थी। स्मिथ को इंग्लैंड से इसी तरह की शैली बरकरार रखने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलियाई शैली का खेल खेलना जारी रखेगी।

आस्ट्रेलिया की टीम को कम से कम एक बदलाव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, क्योंकि उस्मान ख्वाजा पीठ की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट मैं नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में मध्यक्रम में जोश इंग्लिश की वापसी हो सकती है और पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक रहे ट्रेविस हेड के फिर से पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पिच को अच्छी तरह देखने के बाद ही अपनी अंतिम एकादश तय करेगा। दूसरी तरफ स्टोक्स ने कहा कि पहले टेस्ट मैच में अनुकूल परिणाम हासिल नहीं करने के बावजूद उनकी टीम आक्रामक अंदाज में खेलने की अपनी रणनीति पर कायम रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार ढलना और उसके अनुरूप खेलना एक ऐसी चीज़ है जो इस टीम ने पिछले कुछ समय से बहुत अच्छी तरह से की है। टीम परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने और परिस्थितियों के अनुसार खेलने में सक्षम रही है। मुझे लगता है कि अगर आप टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article