AUS Vs WI T20 Live Score Streaming Online, Australia Vs West Indies 1st T20 Live Cricket Score Match Live TV Telecast (ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद अब वर्ल्ड चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीारीज का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मुकाबले में दोनों टीमें उतरी तैयारी को भी परखेंगी। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 19 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा काफी भारी है। वेस्टइंडीज ने 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 9 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के अंतिम पांच मैचों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया को अंतिम पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को तीन मैचों में जीत मिली है।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा? (AUS vs WI 1st T20 Date)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 9 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 कितने बजे खेला जाएगा? (AUS vs WI 1st T20 Time)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज पहला टी20 कहां खेला जाएगा? (AUS vs WI 1st T20 Venue)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला होबार्ट के बेलारिवे ओवल ग्राउंड में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के पहले टी20 का प्रसारण किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं? (AUS vs WI 1st T20 Live Telecast)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के सभी टी20 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी पर प्रसारित किए जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं? (AUS vs WI 1st T20 Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले को डिज्नी प्लस हॉटस्टार लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देख सकते हैं।
