क्रिकेट

AUS vs WI: पैट कमिंस को ड्रेसिंग रूम जाने का इशारा करने वाले कैरेबियाई गेंदबाज सील्स पर लगा जुर्माना

Australia vs West Indies 1st test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पैट कमिंस के आउट होने पर उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है

Image

जेडन सील्स पर जुर्माना

Photo : AP

AUS vs WI 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पैट कमिंस के आउट होने पर उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा करने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडेन सील्स पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया चूंकि यह 24 महीने के भीतर उनका दूसरा अपराध था।

आईसीसी आचार संहिता के तहत सील्स ने धारा 2.5 का उल्लंघन किया है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने या ऐसे इशारे करने से संबंधित है जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है।

आईसीसी ने कहा कि 23 वर्ष के सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह घटना पहले दिन बुधवार की है जब आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के 28 रन पर आउट होने के बाद सील्स ने उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था। सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट कर दिया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article