क्रिकेट

AUS vs PAK 1st T20 Highlights: बाबर-रिजवान रहे फेल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की करारी हार

AUS vs PAK 1st T20 Highlights: तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रन से हराया। इसी जीत के साथ मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला आज। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान पहला टी20 मैच
  • तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला
  • ब्रिस्बेन के मैदान पर हो रही है टक्कर

AUS vs PAK 1st T20 Highlights: वनडे सीरीज में धमाल मचाने के बाद पाकिस्तान की टीम पहले टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रन से हराया। इसी जीत के साथ मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

पिच गीली होने के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका था। ब्रिस्बेन के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। टीम ने पाकिस्तान को 94 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना सकी। पाकिस्तान टीम के सिर्फ एक बल्लेबाज ने 20 का स्कोर छूआ।

ऑस्ट्रे्लिया की पारी

  • लंबे इंतजार के बाद बारिश रुकी और मैच शुरू हो चुका है।
  • ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 3 विकेट खोते हुए 73 रन बनाए हैं।
  • मैथ्यू शॉर्ट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर कुल 7 रन बनाकर आउट हुए। उनको हारिस राउफ ने आउट किया।
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। उनको नसीम शाह ने आउट किया।
  • ग्लेन मैक्सवेल अर्धशतक ने चूक गए। उन्होंने 19 गेंदों पर 43 रनों की धुआंधार पारी खेलने के बाद आउट हुए।
  • टिम डेविड भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। वे 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अब्बास अफरीदी ने आउट किया।
  • मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 7 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन की नाबाद पारी खेली।
  • जोश इंग्लिस खाता तक नहीं खोल पाए। उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं।

पाकिस्तान की पार

  • साहिबजादा फरहान बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 4 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए।
  • मोहम्मद रिजवान कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
  • बाबर आजम एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 2 गेंदों पर 3 रन बनाए।
  • उस्मान खान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए।
  • सलमान आगा ने 2 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हो गए।
  • इरफान खान ने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए।
  • हसीबुल्लाह खान भी कुछ खास नहीं कर पाए। वे 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।
  • अब्बास अफरीदी ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 10 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन की नाबाद पारी खेली।
  • शाहीन शाह अफरीदी ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शुरुआत की। उन्होंने 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।
  • नसीम शाह ने एक गेंदों का सामना किया और अपना खाता तक नहीं खोल पाए। उनको एडम जम्पा ने बोल्ड किया।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान हेड टू हेड (AUS vs PAK Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 2007 से अभी तक 25 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान की टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम ने 11 मुकाबले में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा है और एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हाई स्कोर 197 रन रहा है, जबकि लो स्कोर 89 रन रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस(कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

अराफात मिन्हास, बाबर आजम , ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान(कप्तान), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article