क्रिकेट

AUS vs BAN 1st Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी, बांग्लादेश की पहले टेस्ट में पकड़ बरकरार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान ने अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन अभी भी मुकाबले में मेहमान टीम ने अपनी पकड़ बरकरार रखी है।

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

Photo : AP

डार्विन: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पकड़ बरकरार रखी है। पहली पारी में 228 रन से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 19(50) और कैमरन ग्रीन 43(86) रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की अभी 67 रन की बढ़त बरकरार है।

426 रन पर सिमटी बांग्लादेश की पहली पारी

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 351 रन के साथ की। मेहदी हसन मिराज और हसन महमूद ने बांग्लादेश की पारी को आगे बढ़ाया। एक छोर मेहदी हसन संभाले रहे और दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मिराज 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी टीम को 400 रन के पार पहुंचा दिया था। बांग्लादेश की टीम पहले पारी में 426 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी में बांग्लादेश 228 रन की बढ़त बनाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 6 विकेट जोश हेजलवुड ने लिए। वहीं 2 विकेट मिचेल स्टार्क की झोली में गए। एक-एक विकेट पैट कमिंस और नाथन लॉयन को मिला।

दूसरी पारी में भी खराब रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत

पहली पारी में 228 रन से पिछड़ने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत फिर खराब रही। पहली पारी में कहर बरपाने वाले हसन महमूद ने दूसरी पारी में भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने जैक वेदराल्ड को बोल्ड कर दिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को भी 11वें ओवर में बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को दूसरा और करारा झटका दिया। हेड 17 रन बना सके। 37 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों टीम को 50 रन के पार ले गए लेकिन 73 के स्कोर पर लाबुशेन को ताइजुल इस्लाम ने बोल्ड कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 4 विकेट पर 161 रन, अभी भी है 67 रन पीछे

73 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट में नजर आने लही ऐसे में पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों टीम को 100 रन के पार ले गए। लेकिन 122 के स्कोर पर स्टीव स्मिथ की पारी की अंत मेहदी हसन मिराज ने कर दिया। स्मिथ 44 रन बनाकर मिराज की गेंद पर उनके ही हाथों लपके गए। स्मिथ के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे एलेक्स कैरी ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर टीम को 4 विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया। इसके साथ ही दिन के खेल का अंत हो गया। ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद हैं। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 विकेट लिए। वहीं ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article