क्रिकेट

AUS vs AFG Match Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

AUS vs AFG Toss Updates, Who Won The Toss Today, AUS vs AFG Aaj ka Toss kaun Jita: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 का रोमांच शुरू हो गया है। इसके 8वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अफगानिस्तान से हो रही है। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण मैच में टॉस किसने जीता है।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (फोटो- AP)

Australia vs Afghanistan Aaj Ka Toss Kaun Jeeta: विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के 8वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। सुपर 8 राउंड के ग्रुप 1 का ये मुकाबला सेंट विसेंट के किंग्सटाउन स्थित आर्नोस वेल स्टेडियम में खेला जा रह है। ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं। मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है। फिलहाल बारिश के चलते टॉस में देरी हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान टॉस का समय (AUS vs AFG Toss Time)

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आज के मैच का टॉस सुबह 5:30 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान टॉस की जगह (AUS vs AFG Toss Venue)

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान के बीच आज का मुकाबला डेरन सैमी स्टेडियम, सेंट लुसिया में खेला जाएगा।

आज का टॉस कौन जीता (AUS vs AFG Toss Winner)

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article