मुंबई: बीसीसीआई ने शनिवार देर रात चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच आयोजित होने जा रहे 19वें एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने वाली भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में मामूली बदलाव का ऐलान किया है। दोनों ही टीमों में एक-एक खिलाड़ी बदला गया है।
चोटिल मावी और अंजली की हुई छुट्टी
पुरुषों की टीम में तेज गेंदबाज शिवम मावी की जगह आकाशदीप को शामिल किया गया है। शिवम मावी पीठ में चोट लगी है और वो इससे उबर रहे हैं। ऐसे में उनकी टीम से छुट्टी हो गई है। वहीं महिला टीम में पूजा वस्त्राकर को शामिल किया गया है। उन्हें पहले स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया गया था। वो अंजली सर्वनी की जगह लेंगी। बांए हाथ की तेज गेंदबाज अंजली घुटने में चोट की वजह से टीम से बाहर हो गई हैं।
एशियाई खेलों में महिला वर्ग के मुकाबला 19 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित होंगे। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारतीय पुरुष टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के और महिला टीम की हरमनप्रीत कौर के हाथों में है।
19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप।
स्टैंडबाय प्लेयर: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।
19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी, पूजा वस्त्राकर।स्टैंडबाय प्लेयर: हरलीन देओल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक।
