IND Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप में भारत ने जड़ा जीत का पंजा, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में मारी एंट्री
IND vs BAN Highlights:भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है और विजयरथ पर सवार सूर्या सेना ने लगातार पांचवां मैच जीत लिया है। उन्होंने एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम को 41 रनों से मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स
IND Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप में भारत ने जड़ा जीत का पंजा, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में मारी एंट्री
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs BAN Playing XI Today Match)
भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
भारत बनाम बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs BAN Pitch Report)
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम आज के एशिया कप सुपर-4 राउंड मैच में दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर खेले गए एशिया कप 2025 के शुरुआती दो मैचों को छोड़ दें, तो उसके बाद से लगातार यहां बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिल रहा और धीरे-धीरे ये रफ्तार बढ़ती जा रही है। यहां आखिरी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 172 रनों के बड़े स्कोर का पीछा करते हुए कुल 18.5 ओवर के अंदर सिर्फ 4 विकेट गंवाते हुए टारगेट को हासिल कर लिया था।
एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश की टी20 टीमें (India And Bangladesh T20 Squads In Asia Cup 2025)
भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव और संजू सैमसन।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन, तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय और जेकर अली।
