क्रिकेट

IND vs PAK: भारत-पाक सुपर फोर मुकाबले पर भी बारिश का साया, जानिए कोलंबो में कैसा है मौसम का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 7, 2023, 07:48 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में खेले जाने वाले दूसरे महामुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। जानिए कैसा है कोलंबो में मौसम का हाल?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान सुपर फोर मैच वेदर अपडेट्स(साभार सोशल मीडिया)

IND vs PAK Super 4 Match Weather updates: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में ग्रुप ए का पल्लेकल में खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 266 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके बाद दूसरी पारी का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका और प्रशंसकों की आशाओं और अरमानों पर पारी फिर गया। लेकिन एक बार फिर दोनों टीमें एशिया कप में भिड़ने को तैयार हैं। लेकिन बारिश एक बार फिर विलेन बन सकती है। मैच कोलंबो में खेला जाना है। कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है और हालात में 10 सितंबर तक सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

कोलंबो में बारिश की है पूरी संभावना

कोलंबो में मौजूदा टाइम्स नाउ संवाददाता अंकन कर के मुताबिक, कोलंबो में घने बादल छाए हुए हैं। श्रीलंका के मौसम विभाग ने 10 सितंबर को बारिश की संभावना जताई है। केवल भारत-पाकिस्तान ही नहीं कोलंबो में खेले जाने वाले सुपर फोर के सभी मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ सकते हैं। भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। गुरुवार को अभ्यास के वैकल्पिक सत्र में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इनडोर प्रैक्टिस की। इसके बावजूद भारतीय टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फंसेगा फाइनल का पेंच, ऐसे होगा दूसरी टीम का फैसला

पाकिस्तान में खेले गए एशिया कप के सुपर फोर राउंड के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी और सुपर फोर राउंड की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। बांग्लादेश निगेटिव नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। अगर सुपर फोर राउंड के मैच नहीं होते हैं तो लीग दौर का नेट रन रेट भारत और श्रीलंका के लिए अहम हो जाएगा। क्योंकि दोनों के तीन-तीन अंक सभी मैच रद्द होने पर होंगे। ऐसे में पाकिस्तान के साथ किसकी फाइनल में भिड़ंत होगी ये फैसला लीग दौर पर निर्भर करेगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article