क्रिकेट

ASIA CUP 2023: बड़ी खबर, एशिया कप के मेजबान देश और तारीखों का हुआ ऐलान

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 15, 2023, 05:14 PM IST

Asia Cup 2023 Date, Schedule and Host: एशिया कप 2023 किस देश में होगा, कब होगा, ये सभी सवाल पिछले लंबे समय से चर्चा में थे। अब आखिरकार इसका ऐलान कर दिया गया है। एशिया कप 2023 कहां होगा, किन तारीखों में खेला जाएगा एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट और कितने देश लेंगे हिस्सा, आइए जानते हैं।

Image

एशिया कप का कार्यक्रम घोषित (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 को लेकर बड़ा ऐलान
  • एशिया कप की तारीखों के साथ मेजबान देश की भी घोषणा
  • कितने देश लेंगे हिस्सा ये भी हुआ साफ

Asia Cup 2023 Schedule and Host Country: एशिया कप 2023 के मेजबान देश और उसके कार्यक्रम का आखिरकार ऐलान कर दिया गया है। आईसीसी ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि कर दी है। वनडे प्रारूप में खेला जाने वाला एशिया कप 2023 अब 31 अगस्त को शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इसका आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।

एशिया कप के 16वें संस्करण की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें पाकिस्तान को चार मैचों की मेजबानी करनी है और बाकी के खेल श्रीलंका में होंगे। टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होगा और 17 सितंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम का ऐलान जल्द संभव है।

कौन-कौन से देश लेंगे हिस्सा, कितने होंगे मैच

एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल भाग लेंगे जिसमें कुल 13 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में इस साल तीन-तीन टीमों के दो ग्रुप होंगे, जिसमें शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण में जगह बनाएंगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article