पर्थ: दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के खिलाफ पर्थ में 20 ओवर में 133 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद गेंदबाजी करने उतरी। ऐसे में बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में कहर बरपाते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। अर्शदीप की घातक गेंदबाजी की बदौलत द. अफ्रीका का स्कोर 1.3 ओवर में 3 रन पर दो विकेट हो गया।
क्विंटन डिकॉक और रोसो को किया चलता
अर्शदीप ने अपनी पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ओपनर क्विंटन डिकॉक को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। इसके दो गेंद बाद बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने वाले रिली रोसो को भी खाता खोलने से पहले एलबीडब्लू कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को बांधे रखा और खुलतक बल्लेबाजी नहीं करने दी।
रिली रोसो के खिलाफ बनाई अनोखी हैट्रिक
अर्शदीप सिंह का रिली रोसो के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी रहा। हाल ही में अर्शदीप ने तीसरी बार रोसो का शिकार किया और रोचक रूप से तीनों बार उन्होंने रोसो को खाता खोलने नहीं दिया। अर्शदीप ने रोसो के खिलाफ पांच गेंद फेंकी है जिसमें बगैर कोई रन दिए उन्होंने तीन बार उनका शिकार किया है।
