क्रिकेट

IND vs PAK T20: ऐसा करने वाले भारतीय इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 03:01 PM IST

India vs Pakistan t20 world cup 2022, Arshdeep Singh Record भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कुछ ही पलों में भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने वो रिकॉर्ड बना दिया जो कमाल अब तक सिर्फ दो गेंदबाज कर पाए थे।

Image

अर्शदीप सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड (AP)

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारत के युवा पेसर अर्शदीप सिंह ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की। ये उनके करियर का पहला विश्व कप है और पहले ही स्पेल में दो विकेट लेकर कमाल कर दिया। उससे भी खास रही उनकी पहली गेंद जिस पर विकेट लेकर उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने उतरा था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले स्पेल में भुवनेश्वर कुमार के साथ अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी के लिए उतारा। एशिया कप की भूल-चूक को भूलते हुए अर्शदीप ने शानदार शुरुआत की और पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान और दिग्गज ओपनर बाबर आजम को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

बाबर आजम एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अंपायर के फैसले से नाखुश रहे और रिव्यू लिया लेकिन ये रिव्यू भारत के पक्ष में रहा और भारत ने पहला विकेट शानदार अंदाज में हासिल कर लिया। इसी के साथ अर्शदीप सिंह भारत के तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए जिसने विश्व कप डेब्यू में पहली ही गेंद पर विकेट झटका।

ये हैं विश्व कप डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय

1. विजय शंकर

2. प्रज्ञान ओझा

3. अर्शदीप सिंह

वैसे इसके अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान को भी आउट किया और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। एशिया कप में एक कैच छोड़ने पर विलेन बने अर्शदीप मेलबर्न में भारत के हीरो साबित होते नजर आए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article