क्रिकेट

IND vs SL: लगातार 3 बार बजा Free-Hit सायरन, हैट्रिक जड़ अर्शदीप ने अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 5, 2023, 08:26 PM IST

भारत के बांए हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गुरुवार को पुणे में श्रीलंका के खिलाफ नो-बॉल की हैट्रिक जड़कर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड कर लिया।

Image

अर्शदीप सिंह(साभार BCCI)

पुणे: टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में एक अनोखी हैट्रिक पूरी कर ली। पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए अर्शदीप ने पांच गेंद तो अच्छी फेकी लेकिन ओवर खत्म करने के लिए उन्हें चार गेंद फेंकनी पड़ी।

जड़ी नो बॉल की हैट्रिक

अर्शदीप सिंह ने अपने इस ओवर में लगातार तीन गेंद नो बॉल के रूप में फेंकी। वो लगातार तीन नो-बॉल फेंकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। अपने पहले ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटाए। इसमें से 14 रन उन्होंने आखिरी गेंद पर लुटाए। अपने इस गेंदबाजी प्रदर्शन के बल पर अर्शदीप ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा नो बॉल

अर्शदीप सिंह भारत की ओर से साल 2018 के बाद से अबतक अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में फेंके अपने पहले ओवर तक कुल 12 नो बॉल फेंक चुके हैं जो कि सबसे ज्यादा हैं। अर्शदीप के बाद दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने कुल 8 नो बॉल अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में फेकी हैं।

एक सीरीज में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले भारतीय

एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का भारतीय रिकॉर्ड भी अर्शदीप के ही नाम है। उन्होंने दूसरी बार एक सीरीज में 3 या उससे ज्यादा नो बॉल फेकी हैं। अर्शदीप ने इससे पहले साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3 नो बॉल फेंकी थी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ और एशिया कप 2022 में भी उन्होंने 2-2 नो बॉल फेकी थी जो कि टीम इंडिया के खेमे में सबसे ज्यादा थी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article