क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में हासिल की व्यक्तिगत उपलब्धि

अर्जुन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान गोवा के लिए खेलते हुए अपने नाम एक व्यक्तिगत उपलब्धि कर ली है।

Image

अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान घरेलू क्रिकेट करियर में एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली। गोवा की ओर से खेलते हुए बांए हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने सीमित ओवर की क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने ये उपलब्धि ओडिशा के खिलाफ हासिल की।

ओडिशा के खिलाफ चटकाए तीन विकेट

ओडिशा के मुकाबले में अर्जुन ने तीन विकेट अपने नाम किए। इससे पहले हरियाणा के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। अर्जुन ने साल 2021 में मुंबई के लिए टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने 41 मैच में 51 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 17 लिस्ट ए मैच में 24 और 24 टी20 मैच में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने एक बार फिर अपनी टीम में शामिल किया है। अर्जुन तीसरी बार मुंबई का हिस्सा बने हैं।

ऐसा रहा है अर्जुन का प्रथम श्रेणी करियर

अर्जुन ने 17 प्रथम श्रेणी मैच में 37 विकेट चटकाए हैं और 532 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट भी अपने नाम किए। वहीं सचिन तेंदुलकर ने करियर में खेले 310 प्रथम श्रेणी मैचों में 71 विकेट अपने नाम किए लेकिन एक बार भी पांच विकेट अपने नाम नहीं कर सके। हालांकि सचिन ने अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में 2 बार पांच विकेट अपने नाम किए। लिस्ट ए करियर में उन्होंने 201 विकेट चटकाए और टी20 में 2 विकेट अपने नाम किए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article