क्रिकेट

वनडे में फास्टेस्ट फिफ्टी से लॉर्ड्स में शतक तक, अजीत अगरकर के अलग-अलग रंग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 5, 2023, 07:00 AM IST

बीसीसीआई ने पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता के तौर पर चुन लिया है। उनका पहला असनाइनमेंट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम चुनना होगा। अजीत अगरकर को अशोक मल्होत्रा की 3 सदस्यीय वाली क्रिकेट सलाहकार समिति की सिफारिश पर चुना गया है।

Image

अजीत अगरकर (साभार-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीत अगरकर बने नए चीफ सेलेक्टर
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनेंगे टी20 टीम
  • शानदार रहा है बतौर खिलाड़ी अगरकर का करियर

अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता में 3 सदस्यों वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने मुख्य चयनकर्ता का चुनाव कर लिया है। इस समीति ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की सर्वसम्मति से सिफारिश की, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस पर मुहर लगा दिया। अगरकर का पहला असाइनमेंट वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम चुनना होगा। अगरकर मुंबई से आते हैं और अपने स्टेट के लिए जाने-माने क्रिकेटरों में से एक गिने जाते हैं। वह साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे।

अगरकर का क्रिकेट करियर

अगरकर ने 1996-97 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया, जहां उन्होंने 17 साल के करियर में 110 मैच खेलकर 299 विकेट और 3,000 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 58, 288 और 3 विकेट चटकाए। बल्ले से भी हाथ आजमाने वाले अगरकर के नाम टेस्ट में 571, वनडे में 1269 और टी20 में 15 रन हैं।

अगरकर के यादगार परफॉर्मेंस

उन्होंने 2003-04 में एडिलेड टेस्ट में 8 विकेट लिया था और भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। अगरकर ने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। उन्होंने केवल 23 मैच में यह कारनामा कर दिया था।

क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर अगरकर का शतक

अगरकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में एकमात्र शतक है, जो उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जड़ा था। हालांकि, उनका शतक उतना यादगार नहीं रहा, क्योंकि टीम इंडिया को वह मैच 170 रन से गंवाना पड़ा था।

आईपीएल में भी दो टीम के लिए खेला

अजीत अगरकर ने आईपीएल में भी अपना भाग्य आजमाया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली के लिए कुल 42 मैच खेले जिसमें उन्होंने 29 विकेट झटके। उन्होंने साल 2013 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उसके बाद भी वह बतौर कोच और कॉमेंटेटर एक्टिव थे, लेकिन अब उन्हें वर्ल्ड कप 2023 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article