क्रिकेट

अब ये चुनेंगे टीम इंडियाः अजीत अगरकर बने बीसीसीआई की चयन समिति के नए अध्यक्ष

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 09:58 PM IST

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर मंगलवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए और उनकी वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हो गई है।

Image

अजीत अगरकर

Photo : Twitter

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) मंगलवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए और उनकी वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हो गई है। अगरकर कार्यभार संभालकर वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘अगरकर एकमात्र उम्मीदवार हैं जो साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। यह वर्चुअल था क्योंकि वह इस समय पारिवारिक अवकाश पर विदेश में हैं।’’ सूत्रों के अनुसार उत्तर क्षेत्र से कोई उल्लेखनीय नाम नहीं होने के कारण अगरकर को यह जिम्मेदारी मिली है। यही कारण है कि बीसीसीआई ने पांच क्षेत्रों में से प्रत्येक से एक चयनकर्ता नियुक्त करने की अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ चुका है।

अगरकर की नियुक्ति का मतलब है कि पश्चिम क्षेत्र में दो चयनकर्ता होंगे। पश्चिम क्षेत्र से सलिल अंकोला अन्य चयनकर्ता होंगे। इनके अलावा मध्य क्षेत्र से सुब्रतो बनर्जी, दक्षिण से एस शरथ और पूर्व से एसएस दास चयनकर्ता होंगे।

अगरकर ने 26 टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं। वह 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे । वह 2007 विश्व टी20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article