क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया में भारत को ऐतिहासिक सीरीज जिताने वाले कप्तान को मिला मामूली दाम, बेस प्राइस में बिके

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 23, 2022, 03:34 PM IST

IPL Auction 2023: आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को उनके बेस प्राइस की कीमत यानि मात्र 50 लाख रुपये में ही चेन्नई ने खरीद लिया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर देश को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान को बहुत ही मामूली कीमत मिली है।

Image

आजिंंक्य रहाणे

IPL Auction 2023: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर देश को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान आजिंक्य रहाणे को बहुत ही मामूली कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अपने दल में शामिल किया है। आजिंक्य रहाणे को उनके बेस प्राइस की कीमत यानि मात्र 50 लाख रुपये में ही चेन्नई ने खरीद लिया। बता दें कि रहाणे ने साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज भारत के नाम करवाया था। पहले मैच में भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में मात्र 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

इसके बाद कोहली भारत वापस लौट आए थे और रहाणे को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। रहाणे ने टीम में ऐसा जोश भरा था कि अगले तीनों टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा दिखाई दिया था। दूसरा टेस्ट जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर की थी। तीसरा टेस्ट ड्रॉ हुआ था और आखिरी टेस्ट में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि, रहाणे अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे।

रहाणे का IPL करियर

रहाणे ने अब तक 158 IPL मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 30.86 के औसत से कुल 4074 रन बनाए हैं। उनका पिछला सीजन काफी खराब रहा था और IPL 2022 के 7 मैचों में सिर्फ 133 रन ही बना पाए थे। इसके बाद केकेआर ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर दिया था। रहाणे ने साल 2008 में अपना IPL डेब्यू किया था।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में सभी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हालांकि, इस बार की नीलामी एक छोटी नीलामी (Mini Auction) है। दरअसल, सभी टीमें रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने के साथ तकरीबन अपनी टीमें बना चुकी हैं, बस उनको इस टाटा आईपीएल नीलामी में उन जगहों को भरना है जो अभी खाली हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article