क्रिकेट

MI vs KKR: मुंबई के खिलाफ करारी हार के बाद बल्लेबाजों पर फूटा कप्तान रहाणे का गुस्सा, ऐसे लगाई क्लास

Ajinkya Rahane reacts to KKR Defeat against Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने तीसरे ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी निराश नजर आ रहे हैं।

Image

अजिंक्य रहाणे (फोटो- IPL/BCCI/X)

Ajinkya Rahane reacts to KKR Defeat against Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 में अपने पहले होम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कोलकाता को पूरी तरह धूल चटा दी।मुंबई की जीत में सबसे बड़ा योगदान अनकैप्ड डेब्यूएंट अश्वनी कुमार का रहा, जिन्होंने अपने तीन ओवर में केवल 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन ने KKR को मात्र 116 रनों तक सीमित कर दिया। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर ने भी गेंदबाजी में कोलकाता के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई मौका नहीं छोड़ा। रयान रिकेल्टन ने नाबाद 41 गेंदों की शानदार पारी खेलते हुए 62 रन बनाए और अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने केवल 9 गेंदों में 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच को आंद्रे रसेल के छक्के के साथ समाप्त किया। मुंबई ने केवल 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

KKR के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, रहाणे ने जताया निराशा

KKR के बल्लेबाजों ने अश्वनी कुमार की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। अंगकृष्ण रघुवंशी ने 16 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का सबसे बड़ा योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे (11 रन) ने भी मैच के बाद निराशा जताते हुए कहा, "यह एक अच्छी पिच थी जहां 180-190 रन बनाए जा सकते थे, लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया। पावरप्ले में 4 विकेट गंवाने के बाद मैच पलटना मुश्किल हो गया।हमें तेजी से सीखना होगा । गेंदबाजों ने काफी कोशिश की लेकिन हम रन ही नहीं बना सके थे । हमारे विकेट गिरते रहे और बाद में वापसी मुश्किल थी।’

यह KKR की इस सीजन में दूसरी हार है, जिससे उनका पॉइंट्स टेबल में संघर्ष बढ़ गया है। उनका अगला मुकाबला 3 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस अब 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ टकराएगी।इस जीत के साथ मुंबई ने सीजन में अपना खाता खोला है और आगे के मैचों के लिए टीम का मनोबल बढ़ा है। क्या वह इस प्रदर्शन को जारी रख पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article