क्रिकेट

40 साल बाद कश्मीर में खेलेंगे दिग्गज क्रिकेटर, इस टूर्नामेंट का होगा आयोजन

Legends League Cricket In Kashmir: कश्मीर में तकरीबन 40 साल बाद दिग्गज क्रिकेटर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज 20 सितंबर से शुरू हो रहे लीजैंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सत्र में नजर आने वाले हैं जिसका फाइनल श्रीनगर में होगा।

Image

श्रीनगर में होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल (LLC/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • 40 साल बाद कश्मीर में क्रिकेट के दिग्गज खेलेंगे
  • लीजेंड्स क्रिकेट लीग के फाइनल का श्रीनगर में आयोजन
  • शिखर धवन और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज बिखेरेंगे जलवा

शिखर धवन और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज 20 सितंबर से शुरू हो रहे लीजैंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सत्र में नजर आयेंगे और करीब 40 साल बाद दिग्गज क्रिकेटर श्रीनगर में खेलेंगे। लीग 20 सितंबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शुरू होगी । इसमें छह टीमें 25 मैच खेलेंगी और शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।

फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में 200 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया है । इसका फाइनल श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम पर होगा। एलएलसी के सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा ,‘‘ लीजैंड्स लीग क्रिकेट का अगला सत्र शुरू होने वाला है । हमें खुशी है कि इस बार कश्मीर में भी मैच होंगे । कश्मीर के लोगों के लिये स्टेडियम में लाइव क्रिकेट देखने का यह 40 साल बाद मिला मौका होगा।’’

आयोजकों ने कहा कि पिछले सत्र में लीग को भारत में 18 करोड़ लोगों ने देखा । पिछली बार इसमें सुरेश रैना, आरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल, भारत के मौजूदा कोच गौतम गंभीर, क्रिस गेल, हाशिम अमला, रोस टेलर जैसे दिग्गजों ने भाग लिया था। लीग के लिये खिलाड़ियों की नीलामी यहां बृहस्पतिवार को होगी।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article