क्रिकेट

एबी डिविलियर्स बोले- अगर मैं लौटा, तो इन दो भारतीय क्रिकेटरों को चुनौती देना चाहूंगा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 4, 2023, 11:06 AM IST

AB de Villiers Interview: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने बेशक संन्यास लिया हुआ है लेकिन आए दिन उनकी वापसी के संकेत मिलते रहते हैं। ताजा बयान तो खुद उनकी तरफ से आया है जहां उन्होंने बताया है कि अगर वो लौटे तो किन दो खिलाड़ियों को चुनौती देना चाहेंगे।

Image

एबी डिविलियर्स

Photo : Twitter

AB de Villiers Interview: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने जब अचानक 2021 में क्रिकेट को अलविदा कहा था, तब सब चौंक गए थे, क्योंकि वो फिट थे और शानदार अंदाज में बल्लेबाजी भी कर रहे थे। लेकिन डिविलियर्स ने कुछ कारणों से वो बड़ा फैसला ले लिया था। लेकिन तब से अब तक बार-बार उनकी वापसी की खबरें आती रहती हैं। इस बार एक इंटरव्यू में खुद एबी ने संकेत दिया है कि वो वापसी कर सकते हैं और साथ ही बताया है कि अगर वो लौटे तो किन दो खिलाड़ियों से टक्कर लेना पसंद करेंगे।

जियो सिनेमा को दिए एक इंटरव्यू में एबी ने कहा, "बिल्कुल, मैं अब भी खेल सकता था। लेकिन शायद अब खेलने की वो इच्छा बाकी नहीं रह गई है। हमेशा बेस्ट रहना ही सही लगता है। अगर मैं लौटता हूं तो सर्वश्रेष्ठ ही रहना चाहूंगा और विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे बल्लेबाजों को चुनौती देना चाहूंगा।"

एबी ने आगे कहा, "जाहिर तौर पर मैंने करियर के अंत में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला। शायद यही सबसे अहम था। इम्पैक्ट प्लेयर को लेकर, मुझे लगता है कि बहुत लोग जश्न मना रहे हैं। ये खिलाड़ियों के करियर को लंबा करेगा। अपनी बात करूं तो मैं ये कभी नहीं कर पाऊंगा। मैं सिर्फ साल के दो-तीन महीने नहीं खेल सकता सिर्फ इसलिए कि दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी बनना है। ये तीन महीने खेलकर मुमकिन नहीं है। बिल्कुल नहीं। हां अब नौ महीने तक अभ्यास कर सकते हैं, लेकिन अभ्यास की तुलना में मैदान में मैच के दौरान खेलने से बढ़कर कुछ नहीं है।"

डिविलियर्स बोले, "तो जैसे ही अंदर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रहने की आग बुझी, मुझे लगा, क्या? मैं क्या कर रहा हूं? तो आखिर अब चल क्या रहा है? इसलिए पिछले कुछ साल मुश्किल भी रहे। मुझे लगता रहता है , मैं अब भी अपनी सुपर नॉक कहीं ना कहीं खेल सकता हूं। लेकिन मैं ये नहीं करना चाहता, मैं बेस्ट बनना चाहता हूं।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article