क्रिकेट

Today IPL Match 10 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, 4 टीमों की भिड़ंत, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

today ipl 2026 match 10 may: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (10 मई 2026) अब वीकेंड यानी हफ्ते के आखिरी दिन रविवार की बारी है। यानी 'डबल हेडर' की बारी है। शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला गया। आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। यहां जानेंगे उन दोनों मुकाबलों के बारे में सब कुछ।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 10 May 2026: आईपीएल 2026 में आज (10 मई, रविवार) डबल हेडर का दिन है। चार टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले आज खेले जाने हैं। इन दोनों ही मैचों में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर आमने-सामने होंगे और सभी चार टीमों में आईपीएल 2026 अंक तालिका में बढ़त लेने की होड़ लगी होगी। टूर्नामेंट में अब तक 52 मैच खेले जा चुके हैं और अब टीमों के लिए बहुत लंबा सफर नहीं बचा है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ बहुत दिलचस्प हो गई है। अब टीमों के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा।

आईपीएल में आज पहला मैच किसका हैः आज आईपीएल 2026 का पहला मैच दोपहर में खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होना है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले दो मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिया है। हालांकि, उसके लिए अभी भी मुश्किल डगर है। उसे अपने चार में से तीन मुकाबले जीतने होंगे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल है। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ मैच जीतकर बड़ा उलटफेर किया है। वह बड़ी टीमों का खेल बिगड़ सकती है।

IPL में आज का दूसरा मैच किसका है: आईपीएल 2026 के सुपर संडे में शाम को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाने वाली आरसीबी यहां खेले गए पहले मुकाबले में हार चुकी है। आरसीबी के प्लेऑफ में जाने की 90 प्रतिशत संभावना है। वहीं, मुंबई जख्म खाई हुई टीम है। रोहित के फॉर्म में आने से टीम ने जीत राह तो पकड़ ली है लेकिन प्लेऑफ की राह में लौटने में बड़ी देर कर दी। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है।

IPL 2026 में आज के दोनों मुकाबलों का शेड्यूल, कब और कहां होंगे आज के दोनों मैच? (IPL 2026 Today MatcheS Schedule, 10 May 2026, Sunday)

मैचवेन्यूसमय
चेन्नई बनाम लखनऊ (CSK vs LSG)चेपॉक स्टेडियम (चेन्नई)3:30 बजे
बेंगलुरु बनाम मुंबई (RCB vs MI)शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम (रायपुर)7:30 बजे
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंक के साथ छठे स्थान पर काबिज है। वहीं, लखनऊ की टीम 10वें पायदान पर है। दूसरे मुकाबले में भिड़ने वाली आरसीबी 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, वहीं, मुंबई की टीम 6 अंक के साथ 9वें नंबर पर है।
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article