क्रिकेट

Aaj ka IPL Match kahan hoga, MI vs SRH: मुंबई वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां होगा

MI vs SRH, Aaj ka IPL Match kahan hoga, मुंबई वर्सेज हैदराबाद आज का आईपीएल मैच कहां होगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- BCCI/IPL)

MI vs SRH, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लीग स्टेज अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार (6 मई 2024) को मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। मैच में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम का सफर इस साल काफी खराब रहा है। टीम ने 11 में से केवल 3 मैच जीते हैं और वे टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस अब अपने सम्मान के लिए खेलेगी और हैदराबाद से बदला लेने पर उनकी निगाहें होगी। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। टीम ने 10 में से 6 मैच जीत लिए हैं। अब उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केवल 2 और मैच जीतने जरूरी हैं।

कहां होगा मुंबई और हैदराबाद के बीच आज का आईपीएल मैच (MI vs SRH Venue)

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैदान पर मुंबई इंडियंस ने इस साल 5 मैच खेले हैं इसमें से उसे 3 में जीत मिली है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (MI vs SRH Squad)

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रित बुमरा, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी , वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसेन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article