स्पोर्ट्स

US Open 2025: कोको गॉफ और नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं

US Open 2025: तीसरी वरीय अमेरिकी कोको गॉफ और 23वीं वरीय जापान की नाओमी ओसाका ने मंगलवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

Image

(बाएं से दाएं) कोको गॉफ और नाओमी ओसाका यूएस ओपन 2025 के दूसरे राउंड में पहुंचीं

Photo : AP

तीसरी वरीय अमेरिकी कोको गॉफ और 23वीं वरीय जापान की नाओमी ओसाका ने मंगलवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

नए सर्विस कोच के साथ खेल रही गॉफ ने मैच में 10 बार डबल फॉल्ट किया और छह बार अपनी सर्विस गंवाई लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की एजला तोमालानोविच को पहले दौर के कड़े मुकाबले में 6-4, 6-7 (2), 7-5 से हराने में सफल रहीं।

गॉफ ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था लेकिन मैं जीत दर्ज करके खुश हूं।’’ दो बार की चैंपियन ओसाका को हालांकि बेल्जियम की ग्रीट मिनेन को 6-3, 6-4 से हराने के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।

पुरुष एकल में तीसरे वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने एलेजांद्रो ताबियो को सीधे सेट में 6-2, 7-6, 6-4 से हराया जबकि अमेरिका के 14वें वरीय टॉमी पॉल ने एल्मर मोलेर के खिलाफ 6-3, 6-3, 6-1 की आसान जीत दर्ज की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article