स्पोर्ट्स

CSK Road To Final: गुजरात को हराकर IPL 2023 के फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 23, 2023, 11:41 PM IST

CSK Road To Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने गुजरात के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने इस स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और चेन्नई को 10वीं बार फाइनल में जगह दिला दी।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL/BCCI)

CSK Road To Final: एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 16 रन से हरा दिया। गुजरात के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 157 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंच गई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब चेन्नई ने गुजरात को आईपीएल में हराया है। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के फाइनल तक के सफर पर नजर डालते हैं।

पिछले सीजन 9वें नंबर पर फिनिश करने वाली चेन्नई की टीम ने इस सीजन गुजरात के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की, लेकिन अपनी चिर परिचित अंदाज में टीम ने वापसी की और दूसरे मुकाबले में अपने घर पर लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

टीम यही नहीं रुकी और वानखेड़े में जाकर उसने मुंबई इंडियंस को पटखनी देकर ये साबित कर दिया कि टीम पिछले सीजन की गलती को नहीं दोहराएगी।

चौथे मुकाबले में चेन्नई को उस वक्त झटका लगा जब राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में 3 रन से मात दी। लेकिन चेन्नई ने वापसी की और एक के बाद एक लगातार तीन मुकाबले जीते। उसने आरसीबी को उसके घर में 8 रन से, हैदराबाद को 7 विकेट से और कोलकाता को 49 रन से हराया।

राजस्थान ने लगाया जीत पर ब्रेक

एक बार चेन्नई के जीत का कारवां राजस्थान ने रोका। अपने घर में उसने चेन्नई को 32 रन से हराया। अगले मैच में चेन्नई को एक और हार मिली जब पंजाब किंग्स ने घर में आकर 4 विकेट से जीत दर्ज की।

बारिश ने लाया मुश्किल में

लगातार दो मुकाबला गंवा चुकी चेन्नई को जब जीत की दरकार थी तो लखनऊ के खिलाफ मैच में बारिश किसी विलेन के तरह सामने आई और 1 अंक से संतोष करना पड़ा।

चेन्नई ने घर पर की वापसी

चेन्नई को बैक टू बैक घर पर मुकाबले खेलने थे और उसके पास वापसी करने का सुनहरा मौका था। टीम ने वही किया और पहले मुंबई को और फिर दिल्ली को हराया।

कोलकाता से हार से बढ़ी मुश्किल

कोलकाता नाईट राइडर्स ने घर पर 6 विकेट से हराकर चेन्नई के प्लेऑफ पहुंचने के इंतजार को बढ़ा दिया, लेकिन दिल्ली के खिलाफ मस्ट विन मैच में टीम ने जबरदस्त खेल का परिचय देते हुए 77 रन से जीत दर्ज की और प्लेऑफ में जगह बना ली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article