स्पोर्ट्स

US Open 2025: यानिक सिनर को पटखनी देकर कार्लोस अल्कराज दूसरी बार बने यूएस ओपन चैंपियन, छीना वर्ल्ड नंबर वन का भी ताज

स्पेन के 22 साल के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज इटली के यानिक सिनर को पटखनी देकर दूसरी बार यूएस ओपन चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।

Image

यूएस ओपन 2025 पुरुष एकल चैंपियन कार्लोस अल्कराज (फोटो क्रेडिट AP)

न्यूयॉर्क: स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने रविवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में इटली के यानिक सिनर को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 3-6, 6-1 और 6-4 के अंतर से पटखनी देकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। दो घंटे 42 मिनट चले इस मुकाबले में अधिकांश समय अल्कराज का ही दबदबा दिखाई दिया। उन्होंने पहला सेट 6-2 से अपने नाम करके मुकाबले की शुरुआत की। इसके बाद दूसरे सेट में सिनर ने 6-3 से जीत दर्ज करके वापसी कर ली। ऐसे में 22 वर्षीय अल्कराज ने तीसरा और चौथा सेट 6-1 और 6-4 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

अल्कराज ने जीता साल का दूसरा और करियर का छठा खिताब

साल 2025 में यानिक सिनर और कार्लोस अल्कराज के बीच लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में खिताबी भिड़ंत हुई। जिसमें दो बार बाजी कार्लोस अल्कराज के और एक बार यानिक सिनर के हाथ लगी। यानिक सिनर साल 2025 के चारों ग्रैडस्लैम फाइनल में पहुंचे और दो में जीत दर्ज करने में सफल रहे। उ्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन के पुरुष एकल खिताब अपने नाम किए। वहीं दो बार फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में अल्कराज सिनर की राह का रोड़ा बन गए। दोनों युवा खिलाड़ियों ने साल के चारों में से 2-2 ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने में सफल रहे। यह अल्कराज के करियर का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article