स्पोर्ट्स

PWR DUPR India Masters Men's Doubles Final: अरमान भाटिया-हर्ष मेहता ने जीता खिताब, रोमैन स्ट्रेजा-मिचेल हरग्रेव्स खाली हाथ लौटे । Match Report

DUPR India Masters Men's Doubles Final Match Report: अरमान भाटिया और हर्ष मेहता की भारतीय जोड़ी ने पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स का पुरुष युगल खिताब अमेरिका के रोमैन स्ट्रेजा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल हरग्रेव्स की जोड़ी को सीधे गेम में 2-0 से मात देकर जीत लिया।

Image

अरमान भाटिया और हर्ष मेहता

KEY HIGHLIGHTS
  • अरमान भाटिया और हर्ष मेहता की भारतीय जोड़ी ने जीता पुरुष युगल खिताब
  • अमेरिका के रोमैन स्ट्रेजा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल हरग्रेव्स की जोड़ी को दी मात
  • अरमान भाटिया ने इसके साथ ही पूरी की खिताबी हैट्रिक

नई दिल्ली: राजधानी के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में आयोजित पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के प्रो(ओपन) पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में भारत की अरमान भाटिया और हर्ष मेहता की जोड़ी ने अमेरिका के रोमैन स्ट्रेजा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल हरग्रेव्स की जोड़ी को 11-3, 11-2 के अंतर से सीधे गेम में 2-0 के अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत के अरमान भाटिया तीन वर्ग के फाइनल में पहुंचे थे और वो तीनों में खिताबी जीत हासिल करने में सफल रहे। अरमान भाटिया इडिया मास्टर्स 2024 के असली स्टार बनकर उभरे। उन्होंने पुरुष एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब भी अपने नाम किए।

भारतीय जोड़ी ने 11-3 से जीता पहले गेम

भारत के अरमान भाटिया और हर्ष मेहता की जोड़ी ने पुरुषों के युगल मुकाबले में अमेरिका के रोमैन स्ट्रेजा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल हरग्रेव्स की जोड़ी के खिलाफ पहले गेम में शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले गेम में जल्दी ही 5-2 की बढ़त बना ली। धीरे-धीरे ये बढ़त 10-2 की हो गई और अंत में थोड़ी मशक्कत के बाद 11-3 से पहला गेम अपने नाम करके मैच में 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे गेम में 11-2 से जीती बाजी

दूसरे गेम में भी अरमान-हर्ष की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी ने जल्दी ही स्कोर को 6-1 तक पहुंचा दिया। कुछ देर यही स्कोर बना रहा। लेकिन इसके बाद दोनों टीमों ने 1-1 अंक हासिल किए और स्कोर 7-2 हो गया। इसके बाद जल्दी ही भारतीय जोड़ी ने 11-2 से गेम और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article