स्पोर्ट्स

Argentina vs Netherlands Live Streaming: कब और कहां देखें अर्जेंटीना-नीदरलैंड फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 9, 2022, 12:40 PM IST

Argentina vs Netherlands Live Streaming, FIFA World Cup 2022 Quarterfinals date: आज फीफा विश्व कप 2022 में क्वार्टर फाइनल चरण के दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं, आइए यहां जानते हैं।

Image

अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड्स फीफा विश्व कप मैच (AP)

Argentina vs Netherlands Live Streaming, ARG vs NED FIFA World Cup 2022 Quarterfinals: आज देर रात फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में अंतिम-8 टीमों की भिड़ंत शुरू होगी। पहला क्वार्टर फाइनल (FIFA World Cup 2022 QuarterFinals) मुकाबला जहां क्रोएशिया और ब्राजील के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा क्वार्टर फाइनल वो मैच होगा जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। ये मुकाबला है अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स (Argentina vs Netherlands) के बीच।

अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर व कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) और नीदरलैंड्स के स्टार डिफेंडर व कप्तान वर्जिल वेन जिक (Virgil van Dijk) आज अपनी-अपनी टीमों के साथ जब क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी तो चूक की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। दोनों ही टीमें मजबूत हैं और ये मुकाबला काफी कड़ा रहेगा इसमें कोई शक नहीं है। मेस्सी की मौजूदगी इस मैच को और भी लोकप्रिय बना रही है, तो आइए जानते हैं कि इस मैच को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच फीफा विश्व कप 2022 का क्वार्टर फाइनल मैच कब खेला जाएगा? (ARG vs NED FIFA World Cup 2022 QF Date)

अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच फीफा विश्व कप 2022 का क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार (10 दिसंबर) को खेला जाएगा। भारत में ये देर रात शुक्रवार को देख सकेंगे।

भारत में कितने बजे देख सकेंगे अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच फीफा विश्व कप 2022 का क्वार्टर फाइनल मैच? (Argentina vs Netherlands match timing in India)

फीफा विश्व कप 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में आज अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की भिंड़त को भारत में शुक्रवार देर रात 12.30 बजे देख सकेंगे।

कहां खेला जाएगा अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच फीफा विश्व कप 2022 क्वार्टर फाइनल मुकाबला? (Venue of Argentina vs Netherlands quarter final match)

अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच फुटबॉल वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत में कहां देख सकते हैं अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स फीफा विश्व कप 2022 क्वार्टर फाइनल मैच? (Where can you watch Argentina vs Netherlands quarterfinal match in India?)

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला भारत में आप स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 HD टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। जबकि इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article