स्पोर्ट्स

सत्रह वर्षीय अनमोल खरब ने बेल्जियम में जीता अपने करियर का पहला एकल बैडमिंटन खिताब

भारत की उभरती हुई 17 वर्षीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब ने बेल्जियम में अपने करियर का पहला महिला एकल अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत लिया है।

Image

अनमोल खरब

KEY HIGHLIGHTS
  • अनमोल खरब ने जीता अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब
  • 16 साल की उम्र में अनमोल बनी थीं एकल में नेशनल चैंपियन
  • हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं अनमोल

ल्युवेन (बेल्जियम): भारत की 17 वर्षीय अनमोल खरब ने शनिवार को बेल्जियम अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के चुनौतीपूर्ण फाइनल में डेनमार्क की अमाली शुल्ज को हराकर महिला एकल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। क्वालीफाइंग चरण से मुख्य दौर में जगह बनाने वाली अनमोल ने 59 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी पर 24-22, 12-21, 21-10 से जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट ‘इंटरनेशनल चैलेंजर’ कार्यक्रम का हिस्सा है।

सेमीफाइनल में दी थी डेनमार्क की प्लेयर को मात

उन्होंने इससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क की एक अन्य खिलाड़ी इरिना अमालि एंडरसन को हराया था। फरीदाबाद के रहने वाली अनमोल 2024 बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थीं। वह मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में 222वें स्थान पर हैं।

कौन हैं अनमोल खरब

अनमोल खरब हरियाणा की रहने वाली हैं। वो महज 16 साल की उम्र में महिला एकल में नेशनल चैंपियन बनी थीं। बड़े भाई हार्दिक को देखकर अनमोल ने बैडमिंटन खेलना शुरू किुया था। भाई ने बैडमिंटन छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया वहीं अनमोल ने बैडमिंटन को करियर के रूप में चुना। परिवार ने इस फैसले में उनका समर्थन किया। पूर्व नेशनल प्लेयर कुसुम सिंह की देखरेख में वो नोएडा स्थित सनराइज शटलर्स अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article