स्पोर्ट्स

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने किया संन्यास का ऐलान, पेरिस ओलंपिक में आखिरी बार कोर्ट पर नजर आएंगे

Andy Murray Retirement: दिग्गज ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने सोशल मीडिया पर आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में वो हिस्सा लेने जा रहे हैं जिसके बाद वो टेनिस को अलविदा कह देंगे। मर्रे तीन बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता और दो बार के ओलंपिक टेनिस चैंपियन रहे हैं।

Image

एंडी मर्रे ने संन्यास का ऐलान किया (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने किया संन्यास का ऐलान
  • पेरिस ओलंपिक 2024 में आखिरी बार खेलते नजर आएंगे
  • तीन ग्रैंड स्लैम खिताब और दो बार के ओलंपिक चैंपियन हैं मर्रे

ब्रिटिश ओलंपिक टेनिस चैंपियन और सालों तक सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपने देश की सबसे बड़ी उम्मीद रहने वाले एंडी मर्रे ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। दो बार ओलंपिक पुरूष एकल चैम्पियन रहने वाले एंडी मर्रे ने मंगलवार को पुष्टि की कि पेरिस ओलंपिक के बाद वो खेल को अलविदा कह देंगे।

सैंतीस वर्षी एंडी मर्रे ने एक्स पर पोस्ट किया, "अपने आखिरी टेनिस टूर्नामेंट के लिये पेरिस पहुंच गया हूं।" पेरिस ओलंपिक में टेनिस स्पर्धा रोलां गैरो पर शनिवार से शुरू होंगी।

मर्रे ने पहला स्वर्ण पदक 2012 लंदन ओलंपिक में ग्रासकोर्ट पर जीता था जिसमें उन्होंने रोजर फेडरर को तीन सेटों में हराया था। इसके बाद 2016 में रियो दि जिनेरियो में हार्डकोर्ट पर जुआन मार्टिन देल पोत्रो को हराकर खिताब जीता था। मर्रे ने 2019 में कूल्हे की प्रत्यारोपण सर्जरी कराई थी।

एंडी मर्रे ने अब तक तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने 2013 और 2016 में विंबलडन खिताब जीतने का कमाल किया और 2012 में यूएस ओपन का खिताब जीता था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article