अध्यात्म

पति के मामले में लकी होती हैं वो लड़कियां, जिनके चेहरे पर इस जगह होता है तिल

Lucky Mole On Female Face: अगर आपको लगता है कि आपके चेहरे पर तिल कहीं भी है और ये क्यों है। तो बता दें कि हर तिल का अपना खास अर्थ है। यहां हम आपको आपके चेहरे के तिल के बारे में डिटेल में बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि कौन सा तिल लकी है।

Image

भाग्यशाली है लड़की के चेहरे का ये तिल (Photo Source: Instagram)

Lucky Mole On Female Face: सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिषीय प्रणाली है जिसमें शरीर के अंग, चेहरे के भाव और शरीर के निशानों से व्यक्ति के व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में जानकारी देता है। जैसे शरीर पर मौजूद तिल के बारे में भी सामुद्रिक शास्त्र में काफी कुछ बताया जाता है। खासतौर से अगर चेहरे पर तिल है, तो हर तिल का अपना अलग मतलब है। यहां हम आपको लड़कियों के चेहरे के तिल के बारे में बता रहे हैं।

होंठ पर तिल

जिन लोगों के होठों के ऊपर तिल दिखाई दे, वो लोग बहुत ही बातुनी होते हैं। इन्हें जीवन साथी भी ऐसे मिलते हैं जो इनकी बातें सुनते हैं और इन्हें बेहद प्यार करते हैं। ये लोग बहुत ही मंहगे शौक भी रखते हैं।

गाल पर तिल

अगर आपके लेफ्ट गाल पर ति‍ल है। वो लोग बहुत ही कम बोलते हैं। जिन लड़कियों के गाल पर तिल होता है। वो सबके दिलों पर राज करती हैं। ये लोग अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेती हैं।

नाक पर तिल

जिनकी नाक के ऊपर तिल होता है। ऐसे लोग दूसरे लोगों के साथ कम घुलना मिलना पसंद करते हैं। ऐसी लड़कियों को गुस्सा भी बहुत तेजी से आता है।

आईब्रो के बीच में तिल

अगर दोनों आईब्रॉ के बीच में त‍िल है तो ऐसा व्‍यक्‍ति में बहुत अच्छी लीडर होते हैं। ये हर चीज को शक की न‍िगाह से देखते हैं। इन लोगों की शादीशुदा जिदंगी बहुत अच्छी होती है। ऐसी महिलाओं का जीवनसाथी बहुत अच्‍छा होता है और हमेशा उसे खुश रखता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article