अध्यात्म

शनि के चुंगल से जल्द आजाद होंगी ये 3 राशियां, शनि साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 09:53 AM IST

Shani Rashi Parivartan: शनि जैसे ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही 3 राशियों को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से छुटकारा मिल जाएगा। जानें ये कौन सी राशियां हैं।

Image

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से इन्हें मिलेगी मुक्ति।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं।
  • ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे का बुरा फल।
  • शनि जैसे ही राशि बदलते हैं वैसे ही कुछ राशि वालों को शनि की दशा से मुक्ति मिल जाती है तो वहीं कुछ राशियां इनकी चपेट में आ जाती हैं।

Shani Transit In Aquarius: शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि देव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। कुछ महीनों बाद ये कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बता दें ये दोनों ही शनि ग्रह की राशियां हैं। ज्योतिष में शनि को कर्म ग्रह कहा जाता है ये लोगों को उनके कर्मों अनुसार फल देते हैं। जानिए शनि कब बदलेंगे राशि और किन राशियों पर खत्म हो जाएगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या।

शनि राशि परिवर्तन कब? (Shani Transit 2023 Date)

शनि 17 जनवरी 2023 में मंगलवार के दिन रात 8 बजकर 2 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इस राशि में शनि देव 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। बता दें 2022 में शनि ने 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश किया था लेकिन 12 जुलाई में शनि वक्री होकर फिर से मकर राशि में प्रवेश कर गए थे।

शनि साढ़े साती से किन्हें मिलेगी मुक्ति (Shani Sade Sati)

वर्तमान में मकर, धनु और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। जिनमें धनु वालों पर शनि साढ़े साती का तीसरा चरण है, मकर वालों पर दूसरा तो कुंभ वालों पर पहला चरण चल रहा है। 17 जनवरी 2023 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही गुरु की राशि धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इसी के साथ इस दौरान मीन जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे।

शनि ढैय्या से किन्हें मिलेगी मुक्ति (Shani Dhaiya)

वर्तमान में मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। 17 जनवरी 2023 में शनि के कुंभ राशि में जाते ही इन दोनों ही राशियों के जातकों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article