अध्यात्म

अक्टूबर में शनि होंगे मार्गी, शनि साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी राहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 12:17 PM IST

शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से पीड़ित राशि वालों को शनि के मार्गी होने से मिलेगी बड़ी राहत।

Image

शनि 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि पूरे 141 दिन बाद 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं। शनि इस समय मकर राशि में विराजमान हैं।
  • इस समय 5 राशियां शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या की चपेट में हैं।
  • शनि 17 जनवरी 2023 तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे इसके बाद कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे।

Shani Margi 2022: शनि 5 जून से वक्री अवस्था में चल रहे हैं और अब 23 अक्टूबर को ये मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होते ही कई राशियों को लाभ मिलेगा। शनि की इस चाल से खासकर उन राशियों को बड़ी राहत मिलेगी जिन पर शनि साढ़े साती या फिर शनि ढैय्या चल रही है। बता दें शनि अभी मकर राशि में गोचर हैं और 17 जनवरी को ये कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। यहां आप जानेंगे शनि के मार्गी होने से किन राशियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

शनि साढ़े साढ़े साती और शनि ढैय्या 2022 (Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022)

  • मिथुन राशि वालों पर अभी शनि ढैय्या चल रही है। शनि के मार्गी होने से आपके कष्ट कुछ कम होंगे। रूके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे।
  • तुला राशि वालों पर भी शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि की बदलती चाल आपके कष्टों को कम करने का काम करेगी।
  • धनु वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको करियर में लाभ प्राप्त होगा।
  • मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको जीवन के कई क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार रहेंगे।
  • कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण है। शनि के मार्गी अवस्था में आना आपके लिए राहत की खबर है।

शनि राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan)

शनि 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के इस राशि में प्रवेश करते ही मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी। वहीं कर्क और वृश्चिक जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे। दूसरी तरफ शनि साढ़े साती की बात करें तो शनि के कुंभ राशि में आते ही धनु वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी और मीन राशि के जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article