अध्यात्म

Weekly Rashifal 7 April To 13 April: आने वाला सप्ताह रहेगा इन राशि वालों के लिए खास, यहां जानें सारी राशियों का हाल

Weekly Rashifal 7 April To 13 April:आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को बुधवार तक काम में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

Image

Weekly Rashifal 7 April To 13 April

Weekly Rashifal 7 April To 13 April: इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

मेष

इस सप्ताह 08 अप्रैल के बाद जांब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंगलवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष

इस सप्ताह 08 अप्रैल के बाद व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।शनिवार को तिल का दान करें।

मिथुन

बुधवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। जॉब से संबंधित किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें।

कर्क

शनि शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। पीला व नीला रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लेते रहें जिससे चन्द्रमा की शुभता प्राप्त होती रहे।

सिंह

08 अप्रैल के बाद राशि स्वामी सूर्य व चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन तिल का दान करते रहें।

कन्या

गुरु ,मंगल व शुक्र शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करते रहें।

तुला

इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व चन्द्र गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।मंगलवार को गुड़ का दान करें।

वृश्चिक

गुरु इस राशि से खष्ठम में है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह शुक्रवार के बाद परिवार संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा संभावित है। सूर्य का मीन राशि मे प्रभाव पॉलिटिक्स में आपके वर्चस्व व पद को बनाए रखेगा।

धनु

गुरु व चन्द्रमा गोचर शुभ हैं। शनि व गुरु व्यवसाय को चमकेगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मकर व तुला राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मकर

शनि मंगलमय हैं। चतुर्थ गुरु प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। 08 अप्रैल के बाद मङ्गल व चन्द्रमा अनुकूल हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

कुम्भ

सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि से तृतीय हैं।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।मंगलवार के बाद चन्द्रमा गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

मीन

सूर्य इसी राशि में रहकर शुभ फल देंगे।ऑफिस में विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सोमवार के बाद चन्द्रमा व गुरु आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें ।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article