अध्यात्म

Weekly Horoscope, 06 November to 12 November: इस हफ्ते सिंह और मकर राशि के जातक स्वास्थय के प्रति रहे सचेत, इनकी होगी जॉब में प्रगति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 08:08 AM IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 06 November to 12 November 2022- सुजीत जी महाराज: ये सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कन्या और मकर के लोग जॉब में काफी प्रगति करेंगे। जानिए अपनी राशि का इस सप्ताह का राशिफल। कैसी है इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति।

Image

Weekly Horoscope

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 6 to 12 November 2022- सुजीत जी महाराज: इस सप्ताह सूर्य,बुध, केतु व शुक्र एक साथ तुला में,शनि मकर,गुरु मीन तथा मङ्गल मिथुन में गोचर करेंगे ।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कर्क व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व कुम्भ के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Saptahik Rashifal 06 November to 12 November

मेष- इस सप्ताह के प्रथम 02 दिन जॉब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

वृष- राशि स्वामी शुक्र सूर्य के साथ खष्ठम गोचर कर रहा है।इस सप्ताह का फल मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से चतुर्थ गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

मिथुन- राशि स्वामी बुध ,शुक्र के साथ पँचम टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता देंगे।व्यवसाय में आपके लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला है। तृतीय सूर्य शुभ फलदायी है।मंगलवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी।परिवार संग यात्रा हो सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है। गुरुवार के बाद व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

कर्क-इस वीक सूर्य के इस राशि से चतुर्थ भाव में गोचर से परिवार में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह गुरु व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन उड़द का दान करें।

सिंह-इस सप्ताह सोमवार को चन्द्रमा के मेष गोचर के बाद जॉब में विशेष प्रगति है। शुक्रवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।अपराजिता का पेड़ लगाएं।

कन्या- राशि स्वामी बुध व सूर्य दशम यानी कर्म स्थान पर हैं।यह सप्ताह छात्रों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व माता की एक परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।

तुला- राशि स्वामी शुक्र व सूर्य एकसाथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।इस सप्ताह जॉब को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्र का सप्तम गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है।किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक- मङ्गल राशि स्वामी होकर अष्टम राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति कराएगा।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है।बिजनेस में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।तिल का दान करते रहें।

धनु- इस वीक सोमवार के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि से पँचम गोचर करेंगे। अब धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। बुधवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

मकर- गुरु तृतीय व सूर्य तथा शुक्र तुला यानी इस राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें।बुधवार को उड़द व कम्बल का दान करें।

कुम्भ- गुरु द्वितीय,सूर्य -शुक्र भाग्यभाव में तथा शनि अब इसी राशि से द्वादश में है।छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।गुरु छात्रों को लाभान्वित कर रहा है।विहंगों को दाना पानी खिलाते रहें।

मीन-गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह सोमवार के बाद चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे।जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी।सूर्य का शुक्र के साथ तुला गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी मंदिर में उनकी 04 परिक्रमा करें।पीपल की पूजा करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article