Weekly Horoscope (11 To 17 December 2022): इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक,शुक्र-बुध धनु,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष, मङ्गल वृष तथा केतु तुला में है।चन्द्रमा प्रथम दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।16 दिसम्बर को सूर्य धनु में आ जाएंगे व एक माह इसी राशि में गोचर करेंगे। 16 दिसम्बर से सूर्य,शुक्र व बुध एकसाथ धनु में रहेंगे।इस सप्ताह कर्क व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--
मेष
इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से अष्टम में है। 16 दिसम्बर के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-60 प्रतिशत
वृष
इस सप्ताह एकादश गुरु व इस राशि का मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर व गुड़ का दान करें।भाग्य प्रतिशत-70%
मिथुन
16 दिसम्बर से शनि अष्टम व सूर्य,शुक्र तथा बुध सप्तम होंगे।मङ्गल वृष में गोचर कर रहे हैं।जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बुधवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%
कर्क
सोमवार के बाद कर्क के चन्द्रमा शुभ हैं।सप्तम शनि शुभ रहेंगे। 16 दिसम्बर से सूर्य खष्टम रहेंगे।छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।नारंगी व हरा रंग शुभ है। भाग्यप्रतिशत65%
सिंह
16 दिसम्बर से राशि स्वामी सूर्य इसी राशि से पँचम स्थान में गोचर करेंगे। इस सप्ताह शुक्र व बुध मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।शुक्र व शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार से शुक्रवार तक किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।भाग्य प्रतिशत-75%
कन्या
16 दिसम्बर से सूर्य इसी राशि से चतुर्थ रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के द्वितीय दिन से चन्द्रमा एकादश रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-76%
तुला
इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मिथुन व गुरु का इस राशि से खष्ठम गोचर व सूर्य का द्वितीय गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मकर यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-80%
वृश्चिक
16 दिसम्बर से सूर्य धनु राशि में रहेंगे।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।छात्रों के कॅरियर में लाभ संभावित है।भाग्य प्रतिशत-65%
धनु
सूर्य इसी राशि मे शुक्र व बुध के साथ 16 दिसम्बर से रहेंगे। द्वितीय शनि व मीन राशि का गुरु व इस राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा ।स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।बुधवार के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-80%
मकर
शनि इसी राशि में व गुरु तृतीय स्थान पर गोचर कर रहे हैं। 16 दिसम्बर के बाद सूर्य,बुध व शुक्र एकसाथ द्वादश रहकर प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। मकर का शनि अनुकूल हैं।आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।रविवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।भाग्य प्रतिसत-70%
कुम्भ
16 दिसम्बर से गुरु मीन व सूर्य -बुध एकादश रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। भाग्य प्रतिशत-65%
मीन
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन व गुरु इसी राशि में शुभ है।शनि एकादश व 16 दिसम्बर से सूर्य शुक्र व मङ्गल के साथ धनु में हैं।इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद मकर राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।पीला व सफेद रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।तिल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-75%
