Bhado Month 2020: शिव पूजा के बाद अब भाद्रपद में होगी श्रीकृष्ण आराधना, जानें भादो मास के प्रमुख तीज-त्योहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2020, 08:09 PM IST

Bhadrapada month calendar 2020 : हिंदू धर्म का छठां महीना भाद्रपद का माना गया है। भाद्रपद महीना 4 अगस्त से 2 सितंबर तक रहेगा। कजरी तीज, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी के साथ इस महीने कई प्रमुख तीज-त्योहार आएंगे।

Bhado Month 2020: शिव पूजा के बाद अब भाद्रपद में होगी श्रीकृष्ण आराधना, जानें भादो मास के प्रमुख तीज-त्योहार

उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार भाद्रपद का महीना 4 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस महीने का पहला प्रमुख त्योहार कजरी तीज ही होगा। हालांकि, मराठी, तेलगु और कर्नाटका पंचाग के अनुसार भाद्रपद का महीना 19 अगस्त से 17 सितंबर तक माना जाता है। इस महीने के अंत में महालया अमावस्या भी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त कई तीज त्योहार इस महीने आने वाले हैं। नानकशाही सिख कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद महीने को भादो महीने के रूप में भी जाना जाता है।

उत्तर भारतीय कलेंडर के अनुसार भाद्रपद महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, वर्षा जयंती और अनंत चतुर्दशी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे। भाद्रपद महीना हिंदू धर्म के पवित्र चर्तुमास का दूसरा सबसे प्रमुख महीना माना गया है।

Vrat Festivals of Bhado Month 2020 : भाद्रपद यानी भादो 2020 में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार

6 अगस्त गुरुवार- कजरी तीज

7 अगस्त शुक्रवार- संकष्टी चतुर्थी, बहुला चतुर्थी

12 अगस्त बुधवार- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

15 अगस्त शनिवार - अजा, जया एकादशी व्रत, स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष), पारसी नववर्ष आरंभ

17 अगस्त सोमवार - सिंह संक्रांति, मासिक शिवरात्रि

18 अगस्त मंगलवार- कुशग्रहणी अमावस्या पोला पिठोरा

19 अगस्त बुधवार- भाद्रपद अमावस्या, पोला तान्हा

21 अगस्त शुक्रवार- हरतालिका तीज

22 अगस्त शनिवार- गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव प्रारंभ

23 अगस्त रविवार- ऋषि पंचमी

25 अगस्त मंगलवार- संतान सप्तमी

26 अगस्त बुधवार- महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ, दुर्वाष्टमी, राधा

29 अगस्त शनिवार- परिवर्तिनी एकादशी, भगवान वामन जयंती

30 अगस्त रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), मुहर्रम (ताजिया)

31 अगस्त सोमवार- ओणम/थिरुवोणम

1 सितंबर मंगलवार- अनंत चतुर्दशी, गणेश उत्सव का समापन

2 सितंबर बुधवार- पितृपक्ष आरंभ, पूर्णिमा श्राद्ध, प्रतिदा श्राद्ध

हिंदी कैलेंडर के अनुसार भादों की तिथि, तारीख और दिन भी जानें

4 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा

5 अगस्त 2020 - भाद्रपद मास कृष्णपक्ष द्वितिया

6 अगस्त 2020 - भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष तृतीया

7 अगस्त 2020 - भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी

8 अगस्त 2020 - भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष पंचमी

9 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष पष्ठी

10 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष सप्तमी

11 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी

12 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी

13 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष नवमी

14 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष दशमी

15 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष एकादशी

16 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष द्वादशी

17 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी

18 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी

19 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अमावस्या

20 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा द्वितिया

21 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष तृतीया

22 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी

23 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष पंचमी

24 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष षष्ठी

25 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष सप्तमी

26 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष अष्टमी

27 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष नवमी

28 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष दशमी

29 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष एकादशी

30 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष द्वादशी

31 अगस्त 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी

1 सितंबर 2020- भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी

2 सितंबर 2020 – भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा

भाद्रपद महीने के बाद आश्विन मास शुरू होगा। इस आश्विन मास में 17 सितंबर तक पितृ पक्ष चलेगा।

End of Article