अध्यात्म

Vishwakarma Puja Temple: देश के इन शहरों में है विश्वकर्मा भगवान के मंदिर, जानें इनका इतिहास

Vishwakarma Puja 2023: सनातन धर्म में विश्वकर्मा पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन विश्वकर्मा भगवान की विधि विधान से पूजा की जाती है। इनकी पूजा घर की जगह कारखानो में की जाती है। आइए जानते हैं विश्वकर्मा भगवान के मंदिर कहां- कहां हैं। इनका इतिहास क्या है।

Image

Vishwakarma Puja 2023

Vishwakarma Puja 2023: हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होगी। हिंदू धर्म में इसका अधिक महत्व है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर माना जाता है। इसलिए इनकी जयंती पर सभी मशीनों और उपकरणों की पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का वास्तुकार भी कहा जाता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप विश्वकर्मा मंदिर भी जा सकते हैं। हमारे देश में अनेकों विश्वकर्मा मंदिर हैं। आप चाहें तो वहां जाकर उनकी पूजा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं विश्वकर्मा देश में कहां- कहां विश्वकर्मा भगवान के मंदिर हैं।

इन मंदिरों में जा सकते हैं दर्शन करने

दिल्ली

दिल्ली के पहाड़गंज में भगवान विश्वकर्मा का सबसे लोकप्रिय मंदिर स्थित है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो इस मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के दिन जा सकते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर की नींव पांडवों द्वारा बनाई गई थी। इस मंदिर का निकटतम रेलवे और मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है। विश्वकर्मा पूजा के दिन आप इस मंदिर में कार की पूजा कर सकते हैं।

मुंबई

मुंबई के मीरा रोड पर एक विश्वकर्मा मंदिर है। दूसरा मुंबई के खैरान में स्थित है। यहां आपको कई सारे विश्वकर्मा मंदिर देखने को मिलेंगे। ये सभी बेहद खूबसूरत और खास मंदिर हैं। आप चाहें तो कांदिवली के विश्वकर्मा मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर मंदिर है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी एक विश्वकर्मा मंदिर है। इसका संचालन विश्वकर्मा समिति द्वारा किया जाता है। यह यहां का सबसे प्रसिद्ध विश्वकर्मा मंदिर है। आप यहां विश्वकर्मा पूजा के दिन दर्शन के लिए आ सकते हैं। इस मंदिर में दुनिया भर से लोग भगवान के दर्शन का आनंद लेने आते हैं।

गुवाहाटी

असम के गुवाहाटी में स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर को दुनिया का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण कामाख्या मंदिर के पुजारी बाबाकांत सरमा ने कराया था। विश्वकर्मा पूजा के दिन किसी भी कार का उपयोग दिव्य इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के बाद ही किया जा सकता है। इस दिन सभी कारखाने बंद रखने की प्रथा है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article