Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने एक बार फिर वृंदावन के केलिकुंज पहुंचे। इस दौरान दोनों बेहद साधारण और श्रद्धा भाव में नजर आए।
धार्मिक नगरी वृंदावन में स्थित केलिकुंज आश्रम में आज खास हलचल देखने को मिली, जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यहां पहुंचे। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक सत्संग में भी शामिल रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दौरा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक था। विराट और अनुष्का पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं।
सादगी से जीता लोगों का दिल
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने बेहद सादगी में पहुंचे। दोनों ने गुरुजी का आशीर्वाद लिया और कुछ समय यहां बिताया। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग सुना और आध्यात्मिक वातावरण में समय बिताया. उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इस दौरान लोग उनकी विनम्रता और भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसके पहले भी किए हैं दर्शन
पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था. इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे भी प्रेमानंद जी प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे। वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी। इसके बाद वो दिसंबर में भी पहुंचे थे। इन मुलाकातों में मुख्य रूप से स्टार कपल ने महाराज जी आशीर्वाद लिया। पहली मुलाकात में में दोनों ने सफलता के मंत्र पूछे। तीनों मुलाकातों में विरुष्का काफी भावुक और भक्ति भाव में दिखाई दिए।
तुलसी माला में स्पॉट हुई थीं अनुष्का
बीते सोमवार को अनुष्का विराट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान अनुष्का ने गले में तुलसी माला धारण की हुई थी। जानकारी के अनुसार, प्रेमानंद महाराज जी के यहां दीक्षा लेने से पहले और बाद साधकों के लिए तुलसी माला पहनना अनिवार्य माना जाता है।
आईपीएल में नजर आएंगे विराट
रिपोर्टों के अनुसार फरवरी 2026 के मध्य तक की विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद भारत (मुंबई) लौटे थे। अब वे आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जो इस बार अपने खिताब डिफेंड करने के लिए तैयार है। कोहली हाल ही में भारत और न्यूलीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे। यहां उन्होंने 3 मैचों में 240 रन 80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।
