Shukra Rashi Parivartan September 2022: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति के बाद शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। 24 सितंबर को शुक्र ने बुध की राशि में कन्या में प्रवेश कर लिया है। जहां ये 18 अक्टूबर तक विराजमान रहेगा। इसके बाद अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यहां हम बात करेंगे किन राशियों पर इस गोचर का बेहद शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होने वाला है। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती दिखाई दे रही है। इस दौरान आप धन का संचय करने में भी सफल रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कई जातकों को अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लाभ प्राप्त भी होगा। जो लोग घर लेने की सोच रहे हैं उनके लिए ये अवधि बेहद शुभ साबित होने वाली है। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि: शुक्र देव इस राशि वालों को भाग्य का साथ देने वाले हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
कन्या राशि: शुक्र देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। जिसका आपको भरपूर लाभ मिलने वाला है। इस अवधि में आप दूसरों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करेंगे। अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी। करियर में ये गोचर आपको उत्तम फल देगा। बिजनेस में आपको विशेष लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख आम जानकारी के लिए है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
