Venus-Uranus Dashank Yog 2026: 24 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 41 मिनट पर शुक्र और अरुण के बीच 36 डिग्री का संबंध बना, जिससे दशांक योग का निर्माण हुआ। ज्योतिष में इस तरह का कोण एक सूक्ष्म लेकिन असरदार योग माना जाता है, जो अचानक मिलने वाले अवसर, अप्रत्याशित लाभ और लाइफ में तेज बदलाव का संकेत देता है। इस समय शुक्र मीन राशि में उच्च अवस्था में हैं, जिससे इनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है, वहीं अरुण वृषभ राशि में स्थित होकर स्थिरता के बीच अचानक बदलाव की स्थिति बना रहे हैं।
इस ग्रह स्थिति का सीधा मतलब है कि जहां एक तरफ शुक्र धन, सुख और आकर्षण को बढ़ाएंगे, वहीं अरुण अचानक मौके और सरप्राइज लाभ देने का काम करेंगे। ऐसे में यह योग उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, जो नए अवसरों को पहचानकर तुरंत निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। आइए जानते हैं कि इस योग किन राशि वालों को लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय खास तौर पर प्रभावशाली रहने वाला है, क्योंकि अरुण इसी राशि में स्थित हैं। इस दौरान अचानक धन लाभ, नए इनकम सोर्स या किसी पुराने अटके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके अंदर कुछ नया करने की सोच बढ़ेगी और अगर आप रिस्क लेकर सही दिशा में काम करते हैं, तो बड़ा फायदा मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को सक्रिय करने वाला रहेगा। इस दौरान आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। यात्रा, शिक्षा या विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी मेहनत का फल अचानक मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग रिश्तों और साझेदारी के माध्यम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। इस समय आपको बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है और कोई नई डील या एग्रीमेंट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अचानक मिलने वाला कोई अवसर आपके करियर की दिशा बदल सकता है, इसलिए सतर्क रहकर फैसले लेना जरूरी होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह दशांक योग क्रिएटिव काम और निवेश के क्षेत्र में लाभ देने वाला रहेगा। इस दौरान आप किसी नए प्रोजेक्ट या इन्वेस्टमेंट से फायदा कमा सकते हैं। अगर आप शेयर बाजार या किसी रिस्की फील्ड में हैं, तो अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना भी जरूरी है। परिवार और निजी जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को इस योग का सबसे साफ असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि शुक्र इसी राशि में उच्च के हैं। इस दौरान आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। खासकर जो लोग कला, मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
